छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर राजकीय शोक के दौरान जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में बाहर के लोगों द्वारा बिरयानी पार्टी किया गया है जिसमें महिला पुरुष बच्चे भी शामिल थे। हालांकि यह किसके मेहमान हैं इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन बिना प्रोटोकॉल रेस्ट हाउस में बिरयानी पार्टी के मामले में एसडीम सुरेश साहू पहुंचे और उन्होंने मौके पर स्टाफ को हिलाया देते हुए नोटिस जारी करने की बात कही।
यहां पर एसडीएम सुरेश साहू ने बताया कि बिना प्रोटोकॉल के यहां पर रेस्ट हाउस को कैसे दिया गया इसकी जांच के लिए मैं स्वयं पहुंचा हूं और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि बिरयानी पार्टी के मामले में अभी तक बिरयानी बना या खाया गया यह जांच का विषय है पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया जाएगा।
एसडीएम को नहीं जानकारी
बालोद जिले के यहां पर एसडीएम सुरेश साहू ने पूरे मामले पर किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है उन्होंने कहा कि बिना प्रोटोकॉल के यहां पर लोग आए बिरयानी खाए और मीडिया की सतर्कता को देखकर वे लोग तुरंत बाहर निकल गए दरअसल जो लोग बाहर से आए थे वह किसके मेहमान हैं यह पता नहीं चल पाया है। टाइम कीपर श्रीवास्तव ने भी पूरे मामले से इनकार करते हुए पूरा ठीक कर यहां के केयरटेकर गौतम सिंह के ऊपर फोड़ दिया वहीं जब एसडीएम ने उन्हें फोन लगाया तो केयरटेकर गौतम सिंह भी मौके पर मौजूद नहीं हुए।
मिला अलग-अलग जवाब
यहां पर जब मीडिया वालों ने विश्राम गिरी के स्टाफ से पूछताछ की तब यह पता चला कि गोल-गोल जवाब यहां दिया जा रहा था कोई बोल रहा था पर कैरेक्टर के मेहमान है तो कोई डिप्टी कलेक्टर के तो कोई लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता के मेहमान बता रहे थे अंततः एसडीएम पहुंचे और तब तक उन्हें देखकर यहां पार्टी करने वाले लोग यहां से रवाना हो गया।