फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: खेत में चलने को लेकर हुआ विवाद, पंचायत सचिव ने खूंटे से ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 07:19 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

खेत की मेड़ पर चलने को लेकर बगदई में पंचायत सचिव ने बुजुर्ग पुरुषोत्तम पर खूंटे से हमला किया। पुरुषोत्तम गंभीर हालत में अस्पताल में हैं। आरोपी सचिव गिरफ्तार।
विज्ञापन
खेत में चलने को लेकर विवाद: पंचायत सचिव ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद के ग्राम बगदई में खेत की मेड़ पर चलने जैसी मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पंचायत सचिव ने एक बुजुर्ग ग्रामीण के सिर पर लकड़ी के खूंटे से प्राण घातक हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सचिव को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रामबाई साहू अपने पति पुरुषोत्तम (62) के साथ खेत जा रही थीं। इसी दौरान गांव के पंचायत सचिव पुलस्तनंदन साहू ने चने की फसल के बीच चलने की बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर बुजुर्ग के सिर पर लकड़ी के खूंटे से वार कर दिया। हमले में पुरुषोत्तम बेहोश हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में धमतरी के क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील तिर्की व 'सीन ऑफ क्राइम' यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। आरोपी सचिव को धारा 23(2) साक्ष्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें