फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: अर्जुंदा के चीचा गांव में युवती की निर्मम हत्या, पराली के ढेर में मिला अधजला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 19 Mar 2026 03:14 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के चीचा गांव में 21 वर्षीय लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पराली के ढेर में मिला। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन
बालोद: अर्जुंदा के चीचा गांव में युवती की निर्मम हत्या, पराली के ढेर में जला मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव की ही 21 वर्षीय युवती, लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पैरे (पराली) के ढेर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया गया। घटनास्थल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम बारीकी से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर क्राइम की टीम मृतका के मोबाइल रिकॉर्ड्स और संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें