मंडल अध्यक्ष नियुक्ति में भेदभाव की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति बस होने ही वाली है ऐसे में इस नियुक्ति पर कई तरह के सवाल आने शुरू हो गए हैं दरअसल उम्र की सीमा को लेकर दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं जिसमें से जुंगेरा मंडल में 5 दिन 35 साल के लिए कम होने पर दावेदारी निरस्त कर दिया गया वहीं दूसरी तरफ किसकी उम्र 35 वर्ष होने पर 3 महीने बचे हैं उन्हें दावेदारी का अवसर दिया गया जिसके बाद से नियुक्ति प्रक्रिया में सवाल उठने लगे हैं वहीं प्रदेश से नियुक्त प्रभारी नीलू शर्मा के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
आनंद शर्मा से जुड़ा हुआ है मामला
दरअसल जुंगेरा मंडल अध्यक्ष के लिए पार्थ साहू नाम के कार्यकर्ता ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी जिसका उम्र केवल 5 दिन 35 साल होने में कम था ऐसे में उसका नाम निरस्त कर दिया गया वहीं गुरूर मंडल में आनंद शर्मा नाम के कार्यकर्ता जिसकी उम्र 35 वर्ष होने में 3 महीने कम है उसका नाम आगे बढ़ा दिया गया जिसके बाद से असंतुष्ट एक दावेदार ने प्रभारी नीलू शर्मा से शिकायत दर्ज कराई है आपको बता दें कि आज यहां पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति देर शाम तक होने वाली है।
शिकायत पर बोले प्रभारी नीलू शर्मा
संगठन चुनाव के प्रभारी नीलू शर्मा ने पूरे मामले पर कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है इस तरह का कोई विषय है तो उसे देखने के बाद फैसला लिया जाएगा वही मंडल अध्यक्ष के दावेदार शशिकांत जगदले ने आनंद शर्मा की दावेदारी निरस्त करने के लिए शिकायत पत्र भी सोपे है जिसमें आनंद शर्मा की जन्म तिथि संबंधित दस्तावेज अंकित भी किए गए हैं अब सवाल यह उठता है कि आखिर मंडल अध्यक्ष के इस नियुक्ति में भाई भतीजा बाद क्यों किया जा रहा है।