फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा मना रही जश्न, यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Fri, 13 Dec 2024 05:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर एक वर्ष होने पर जहां पार्टी त्यौहार मना रही है वहीं बालोद जिले में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में आज धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव किया गया। 
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर एक वर्ष होने पर जहां पार्टी त्यौहार मना रही है वहीं बालोद जिले में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में आज धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव किया गया इस दौरान छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा की राजधानी में इन लोग त्योहार मना रहे हैं 1 वर्ष पूरा होने का यह एक वर्ष पूरा होने का त्यौहार नहीं है बल्कि यह बेईमानी का त्यौहार है आपको बता दें कि आज प्रदेश के गंभीर मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव किया गया जहां पर प्रदेश के कई दिग्गज युवा नेता और विधायक शामिल हुए।

विज्ञापन


सबसे पहले बालोद जिला कलेक्ट्रेट के समीप आत्मबाद रेस्ट हाउस के पास युवा कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान विधायक एवं महिला एवं बाल विकास पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार जब से बनी है तब से कानून व्यवस्था का बुरा हाल है अपराध बेलगाम हो गए हैं जगह-जगह शराबी बिक रही है उन्होंने कहा कि सरकार ने जोर वाड़ा 1 साल में किया था वह पूरा नहीं हुआ है आप ग्राम पंचायत में जाकर देख सकते हैं कहीं भी एक ईंट नहीं जोड़ पाई है यह सरकार आज 1 वर्ष पूरा होने पर वह त्यौहार मना रहे हैं तो यह त्यौहार बेईमानी का त्यौहार है वही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र कोको पाढ़ी ने कहा कि जिस झूठ के बुनियाद पे यह सरकार आई है उसका विरोध करने के लिए आज हम सब एकत्र हुए हैं हमने हर लड़ाई लड़ी है इस सरकार के खिलाफ भी लड़ रहे हैं आप देख सकते हैं पुलिस का ताना बाना यहां पर देखने को मिल रहा है युवा कांग्रेस कभी पीछे नहीं हटेगी उन्होंने कहा सरकार से हम बस यही पूछना चाहते हैं आओ जश्न तो मना रहे हो पर एक साल में अपने जनता के लिए क्या किया किसान जो कांग्रेस की सरकार में खुशहाल हुआ करते थे वो आज बदहाल नजर आ रहे हैं उसका जिम्मेदार यहीं भाजपा सरकार है।

वहीं आकाश शर्मा ने कहा कि युवाओं को इस सरकार ने नौकरी देने की बात कही थी आज नौकरी तो नहीं मिला साथ ही नए-नए शराब की दुकान खोले जा रहे हैं किसानों को 3100 देने की बात कही थी आज सरकार वह भी नहीं दे पा रही है आखिर सरकार आज त्यौहार किस बात का मान रही है हमारे लिए तो यह कल दिन है और हम इसी का विरोध करने के लिए यहां पर एकत्र हुए हैं उन्होंने कहा कि राजीव मैदान क्लब जो कि गांव-गांव बेहतर काम करती थी उसे बंद कर दिया गया जिसे खोलने की मांग हम यहां पर कर रहे हैं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व पर हम आज यह प्रदर्शन कर रहे हैं और यह प्रदर्शन इस सरकार को जगाने के लिए है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की बात करने वाली है सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है परंतु गरीबों के मकान कहीं नजर आ नहीं रहे बेरोजगारी भत्ता भी देने की बात कही थी बेरोजगारी बढ़ रही है शराब बेतहाशा बिक रही है और यहां पर अपराध का गढ़ यह बनता जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की तगड़ी बैरिकेटिंग, कांग्रेसी नहीं पाए तोड़
बालोद जिला पुलिस द्वारा प्रदर्शन कार्यों को रोकने के लिए चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया था पहले एक सामान्य लेयर तोड़कर कांग्रेसी आगे बढ़ाने में सफल रहे इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झूम झटकी चलती रही लेकिन कांग्रेसी दूसरा बैरिकेडिंग तोड़ पाने में असफल रहे पुलिस के साथ शक्ति प्रदर्शन तो हुआ परंतु उन्हें वापस लौटना पड़ा उन्होंने प्रशासन को अपना ज्ञापन सोपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें