फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: बालोद में बारिश ने किया पानी-पानी; लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Tue, 27 Jun 2023 02:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

जिले के सभी विकासखंडों में बारिश का यह चौथा दिन है। रात में तेज बारिश दर्ज की गई है। अभी हालात और बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने बालोद जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 
विज्ञापन
बालोद में चार दिनों से लगातार बारिश के चलते दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मानसून की पहली बारिश ने ही पूरे जिले को भिगोकर रख दिया है। चार दिन से हो रही लगातार जारी बरसात ने गर्मी से राहत दी है। पारा नीचे जाने से रात को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं जगह-जगह जल भराव होने से लोग परेशान भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अब किसानों को है। खेत अब ओवरफ्लो होने के कारण किसान उन्हें सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


बालोद में कई जगह भरा पानी
पानी निकासी की की समस्या होने के चलते रेलवे कालोनी, बूढ़ा तालाब का क्षेत्र, हाईवे किनारे राजहरा चौक पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शहर का दौरा कर रहे हैं और सुचारू व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं अधूरे सड़क निर्माण क्षेत्रों में भी जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


तापमान में गिरावट
जिले के सभी विकासखंडों में बारिश का यह चौथा दिन है। रात में तेज बारिश दर्ज की गई है। अभी हालात और बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने बालोद जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से मौसम शुष्क नम हो चुका है। लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तामपान 25 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज की है।

जानिए तहसील के आंकड़े
तहसील बारिश (मिमी)
बालोद 16.6
गुरुर 14.8
गुण्डरदेही 21.5
डोंडीलोहारा 11.9
डोंडी 5.2
अर्जुदा 20.9
देवरी 11.2
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को रखा अलर्ट
बदलते मौसम बारिश और बीमारियों के खतरे को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर पहले ही सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय में पहले से ही सारी सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के साथ साथ ग्रामीण स्तर पर मितानिनों के भी अलर्ट पर रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें