फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाए बघेल सरकार के घोटाले, कांग्रेस पर बोला हमला

Mon, 30 Oct 2023 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

सतपाल  महाराज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसकी सरकार में सबसे ज्यादा चर्च बने, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ा मुद्दा है और किसकी सरकार में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन
सतपाल महाराज, मंत्री, उत्तराखंड सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज बालोद जिले के डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां पर वर्तमान प्रदेश सरकार के घोटाले की लिस्ट लोगों को गिनाई। उन्होंने कहा यहां पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला हुआ है, 2161 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है, 540 करोड़ का कोयला घोटाला हुआ है, 1300 करोड़ का गठन घोटाला हुआ है जो पैसा आपके विकास में खर्च होना चाहिए था, जो पैसा आपके बच्चों की शिक्षा महिलाओं के विकास में खर्च होना था वह घोटाले में चला गया। उन्होंने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर डबल इंजन सरकार होने की वजह से पहाड़ों में भी रेल चलने लगी है यहां पर यदि डबल इंजन की सरकार बनती है तो केंद्र की सारी योजनाएं केंद्र की सारी सहायता सीधे-सीधे लोगों तक पहुंचने लगेगी। 

विज्ञापन

धर्मांतरण बड़ा मुद्दा, सनातन ना आदि ना अंत- सतपाल 
सतपाल  महाराज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसकी सरकार में सबसे ज्यादा चर्च बने, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ा मुद्दा है और किसकी सरकार में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए यह जांच का विषय है। सनातन संस्कृति सबसे प्राचीन संस्कृति है हमें गर्व है कि हम इस संस्कृति से जुड़े हुए हैं और इस सनातन का ना आदि है ना अंत है सबसे पौराणिक यह संस्कृति है यह सिद्ध वेदों से जुड़ी हुई है।


देवलाल ठाकुर के पक्ष में मतदान की अपील

सतपाल महाराज ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्राचीन कुकुर देव मंदिर के सामने मंच लगाकर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर यदि सरकार बदलती है तो मोदी जी के नेतृत्व में विकास होगा, उन्होंने कहा आज हम मिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं सभी देश हमें हथियार, जहाज सहित सभी सहायता देने को तैयार हैं यह सब केवल मोदी जी के नेतृत्व में में हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें