फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: 'मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं', मैसेज लिखकर लापता हो गया था युवक; बोइरडीह डैम में मिला शव

Fri, 10 May 2024 10:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक सोमवार को लापता हो गया था। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली थी। अब उसका शव डैम से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक सोमवार को लापता हो गया था। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली थी। अब उसका शव डैम से बरामद कर लिया गया है। उसने अपने दोस्त को मैसेज किया कि अब मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं। जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद से परिजन और उसके दोस्त लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन


मृतक नरेश कुमार ने मरने से पहले अपने दोस्त को मैसेज में लिखा था, 'भाई माफ कर देना, सॉरी और गुड बाय भाई, बाइक लेने डैम आ जाना चाबी लेके तेरे वाली, नहीं हो पा रहा अब मेरे से।' तीन दिन पहले महामाया थाना क्षेत्र के बोइरडीह डैम के पास युवक की बाइक और चप्पल बरामद हुई थी। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें