फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: गांव के कुएं में गिरे भालू का सफल रेस्क्यू, सीढ़ी के सहारे जंगल लौटा

Sat, 21 Mar 2026 11:39 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में एक जंगली भालू गहरे कुएं में गिर गया, जिसकी सूचना पर दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र की टीम ने पहुंचकर लकड़ी की लंबी सीढ़ी उतारकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
भालू का सफल रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डौंडी विकास खंड स्थित ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक जंगली भालू गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू का सफल रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, भालू संभवतः पानी या भोजन की तलाश में बस्ती की ओर आया था और अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया। बालोद उड़नदस्ता की टीम ने कुएं में एक लंबी सीढ़ी उतारी, जिसके सहारे भालू सुरक्षित बाहर निकलकर सीधे जंगल की ओर भाग गया।

उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि भालू को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में भेज दिया गया है। विभाग ने ग्रामीणों से वन्य प्राणियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें