फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod Accident: बस पलटने से 15 लोग घायल, कांच तोड़कर निकाला बाहर; बेटी की ससुराल से लौट रहा था परिवार

Thu, 11 May 2023 10:13 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

बालोद जिले में एक निषाद परिवार अपने बेटी की ससुराल से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। 
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगा हुआ कचांदूर नाला के पास बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए। धमतरी से निषाद परिवार अपनी बेटी की चौथिया गया हुआ था, जो वापसी आते वक्त लगभग रात 1 बजे गुंडरदेही कचांदूर के बीच घटना का शिकार हो गए। एक गंभीर रूप से घायल को धमतरी रेफर किया गया। आदर्श ट्रांसपोर्ट की यह बस बताई जा रही है। घटना के बाद उस जगह पर चीख पुकार मच गई। अभी सुबह क्रेन से बस को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कराहती आवाजों से जागे आसपास के लोग
घटनास्थल के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि घटना के बाद जोर जोर से दर्द से कराहने की आवाज सुनकर दरवाजा खोल कर देखा तो पता चला खचाखच भरी बस पलट गई है। जिसमें महिलाएं मासूम बच्चे भी सवार थे। जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और बाल्टी से पानी लेकर लोगों को पिलाया और राहत बचाव कार्य के लिए आसपास के लोगों को बुलाया।

एक व्यक्ति ने तोड़ा कांच और निकाला बाहर
खूब सिंह कोसरिया ने बताया कि रात लगभग एक बजे के आदर्श बस दुर्ग की ओर से आ रही थी। अचानक चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। देखा तो लोग हल्ला गुल्ला कर रहे थे। अचानक घटनास्थल पर पहुंचे तो बस पलटी हुई देखी। लोग बाहर निकल नहीं पा रहे थे, तो स्वयं घटनास्थल पहुंचकर कांच को तोड़ने के बाद आम लोगों को बाहर निकाला गया। इसी बीच गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 108 वाहन पुलिस घटनास्थल पहुंचे और 14 घायलों को प्राथमिक उपचार अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक फरार
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 14 लोगों को प्राथमिक उपचार किया गया। एक ज्यादा घायल को रेफर कर दिया गया है और घटना के बाद से चालक फरार है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ड्राइवर फरार हो चुका है। लौटते वक्त हादसा हुआ था। जिसमें 15 लोग घायल हुए, जिसमें से 14 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। वहीं एक 56 वर्षीय महिला को धमतरी के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें