फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दल का प्रत्याशी जीते, अभनपुर सीट से मिलता है कृषि मंत्री

Tue, 16 Oct 2018 01:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
धनेंद्र साहू और चंद्रशेखर साहू का फाइल फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। यहां चुनावी हलचल तेज हो गई है और पार्टियां जोर-शोर से जनता को लुभाने में लग गई हैं। छत्तीसगढ़ की यूं तो हर विधानसभा सीट अपने आप में खास है लेकिन एक विधानसभा सीट ऐसी भी है जहां साहू जाति के प्रत्याशी को वोट दिया जाता है। 
विज्ञापन


अभनपुर, छत्तीसगढ़ की नई राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा नया रायपुर का हिस्सा है। इस बार भी यहां पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है। इन दोनों पार्टियों के प्रत्याशी हर बार एक ही होते हैं, भाजपा से चंद्रशेखर साहू और कांग्रेस से धनेंद्र साहू। इस विधानसभा सीट पर जनता का मूड हमेशा बदला है और सत्ता जिसके भी हाथ आई उसे राज्य कृषि मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है।  

इस सीट पर पिछले 15 साल से मुकाबला दो ही उम्मीदवारों में रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता इस सीट पर लगातार जीतते आए हैं।  इस सीट पर साहू जाति के लोगों का दबदबा रहा है। यही कारण रहा है कि दोनों तरफ से साहू उम्मीदवारों को तवज्जों दी जाती रही है।
विज्ञापन


2013 में इस सीट से कांग्रेस के धनेंद्र साहू बीजेपी के चंद्रशेखर साहू से जीते थे। 2008 में बीजेपी के चंद्रशेखर साहू ने धनेंद्र साहू की सीट छीनी थी और 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के धनेंद्र साहू ने चंद्रशेखर साहू को शिकस्त देते हुए कुर्सी हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि सीट किसके हाथ लगती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें