फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एएसआई नरहरि वैष्णव का अस्पताल में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार; गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 08 Aug 2024 03:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के रहने वाले एएसआई नरहरि वैष्णव का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर जगदलपुर लाया जा रहा है, जहां उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
एएसआई नरहरि वैष्णव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबे समय से सेवा देने के साथ ही क्राइम ब्रांच में अपनी लंबी सेवा देने वाले बस्तर जिले के खोरखोसा निवासी एएसआई नरहरि वैष्णव का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस घटना के साथ ही पुलिस विभाग व परिवार में मातम छा गया। लोगों की भीड़ उनके घर आने लगी। वहीं, उनका पार्थिव शरीर भी जगदलपुर लाया जा रहा है, जहां उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


नरहरि वैष्णव का जन्म 5 जुलाई 1974 को हुआ था। 23 अगस्त 1997 को उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी डयूटी ज्वाइन की थी। पुलिस विभाग में रहते हुए नरहरि वैष्णव के द्वारा दरभा, बोधघाट, कोतवाली के अलावा शहर में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच का गठन किया गया था, जिसमें नरहरि वैष्णव को भी शामिल किया गया था। शहर में होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी इन्होंने अपना उम्दा प्रदर्शन किया था। 

बताया जा रहा है कि नरहरि वैष्णव के तीन बच्चे है, जिसमें दो बेटियां व एक बेटा है। कुछ वर्ष पहले से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। लगातार इलाज भी किया जा रहा था। इलाज के दौरान स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्हें रक्त की जरूरत भी पड़ी। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्त देने की अपील भी की थी।
विज्ञापन


आईसीयू में थे भर्ती
एएसआई नरहरि वैष्णव की धर्मपत्नी के द्वारा कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर करते हुए आमजनों से चार यूनिट ओ पॉजिटिव ब्लड देने की अपील करते हुए बताया कि उनके पति का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब है, जिनका उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है, ऐसे में लोगो से मदद की गुहार भी लगाई थी।

वर्तमान में कोतवाली थाना में थे पदस्थ
नरहरि वैष्णव के बीमार होने के बाद भी अपना बेहतर काम कर रहे थे। दो दिसंबर 2021 से कोतवाली थाने में अपनी सेवा दे रहे थे। इसी दौरान बीमार होने के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें