छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रिश्चत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एएसआई ने चालान भरने के लिए छह हजार रुपए रिश्चत की मांग की थी।
रिश्चत लेने वाला 42 वर्षी एएसआई पराख राम साहू शुरगांव पुलिस थाने में तैनात है। पारख के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियिम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी के अधिकारी के अनुसार गांधारी गांव के निवासी राजेश साहू ने एएसआई पारख राम के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
मामला यह था कि राजेश साहू और उसके पांच साथियों को पुलिस ने 26 मार्च को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।
एएसआई पारख राम ने चालान भरने के नाम पर सभी युवकों से एक-एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद राजेश ने इसकी शिकायत एसीबी को कर दी। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद एक योजना के तहत पारख को पुलिस थाने में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।