फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur : अरुण साव बोले-कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार-माफिया का गढ़ बना दिया, गांव-शहर में रोजगार नहीं

Mon, 07 Nov 2022 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

चार सालों में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सभी को ठगने का काम किया है। जन घोषणा पत्र के एक भी वादे पूरे नहीं किए गए। हाथ में गंगा जल लेकर वादा पूरा करने की कसम खाने वाली यह सरकार ने आदिवासी समाज के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चार सालों में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और माफिया का गढ़ बना दिया है। न गांव में विकास के कोई काम हो रहें हैं, और न शहर में। महिलाओं का रोजगार छीन लिया गया है। युवाओं के रोजगार के अवसर बंद कर दिए गए हैं। दावा किया कि 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की वापसी होगी। अध्यक्ष साव सोमवार को अंबिकापुर में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


सरकार ने शराबबंदी का झूठा वादा किया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे अरुण साव ने कहा कि यह सरकार ने शराब बंदी का झूठा वादा कर महिलाओं के साथ प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनका रोजी रोजगार छीन लिया है। आज पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक कृत्य, प्रताड़ना और दुर्व्यवहार चरम पर है। ऐसे मुददों के साथ महिलाओं को लेकर भाजपा कांग्रेसी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।

गंगा जल हाथ में लेकर खाई झूठी कसम
उन्होंने कहा कि, 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। चार सालों में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सभी को ठगने का काम किया है। जन घोषणा पत्र के एक भी वादे पूरे नहीं किए गए। हाथ में गंगा जल लेकर वादा पूरा करने की कसम खाने वाली यह सरकार ने आदिवासी समाज के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है। आज इस समाज को अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा है। रोजगार के अवसर बंद कर दिए गए, सरकारी नौकरी के लिए सभी भर्तियाँ रोक दी गई हैं।
विज्ञापन


जीतेंगे भानुप्रतापपुर उपचुनाव
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।   अरूण साव ने दावा किया कि भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में आदिवासी वर्ग का आरक्षण में कांग्रेस सरकार में कटौती की गई है, जिसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन चल रहा है। इसे भाजपा चुनावी मुद्दा बनाएगी। हम उपचुनाव जीत रहे हैं। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभी प्रत्याशी तय नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें