फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में 'अर्नब' का प्रभाव: स्कूलों में आज छुट्टी; चल रही ठंड हवायें, 24 घंटे से हो रही हल्की-मध्यम बारिश

Thu, 29 Oct 2026 10:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में अर्नब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में संभावित भारी बारिश को देखते हुए रायपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में अर्नब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में संभावित भारी बारिश को देखते हुए रायपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन



इस संबंध में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों,  महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश रहेगा। बता दें कि यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। 



विज्ञापन




रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी जारी
रायपुर में बुधवार से ही बूंदाबांदी जारी है, जो अभी तक (गुरुवार)  जारी है। ठंड हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश हो रही है, जो सावन की झड़ी की तरह दिख रही है। वहीं 20-30  की स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे राजधानी में ठंड बढ़ाने के आसार दिख रहे हैं।

विज्ञापन


जनजीवन अस्त-व्यस्त
इस चक्रवात की वजह से राजधानीवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोग बारिश की वजह से घर से नहीं निकल पा रहे हैं। उनके दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। चक्रवात के डर से कई लोग घरों में दुबके हुए हैं। चक्रवात को लेकर मौसम में आए बदलाव की वजह से लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।  

 

बार-बार गुल हो रही बिजली, लोग परेशान 

अर्नब चक्रवात की वजह से राजधानी रायपुर के महादेव घाट, रायपुरा, सुंदर नगर, पुरानी बस्ती, भाठागांव, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा स्वामी नगर, सुंदर नगर समेत कई इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल हो जा रही है। बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली जारी है। इस वजह से ऑफिस, व्यवसाय और स्कूल कॉलेज के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें