फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर की महिलाओं के लिए खुशखबरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आज से करें आवेदन, जानें लास्ट डेट

Fri, 06 Dec 2024 02:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की राह दे रही महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पदों भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की राह दे रही महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पदों भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस पदों के लिए महिलाएं पांच से 19 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, जिला रायपुर  में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और  सहायिका के लिए एक रिक्त पद पर पांच से 19 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 

परियोजना अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आवेदन निर्धारित तिथि और कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, एचआईजी 82 सेक्टर - 01, डीडी नगर स्थित कार्यालय में जमा भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय, नगर निगम रायपुर और वार्ड पार्षद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें