फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद बरामद हुआ युवक का शव: नहाने के दौरान हंसदेव नदी में डूब गया था आदर्श, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक

Fri, 06 Dec 2024 01:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। नौ दिन बाद स्थानीय पुलिस व गोताखोरों की टीम ने शव को बरामद किया है। 
विज्ञापन
नौ दिन बाद शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थाना अंतर्गत चिचोली क्षेत्र में हसदेव नदी में बह जाने के नौ दिन बाद एक टेलीकॉम इंजीनियर का शव बरामद किया गया। मृतक युवक का नाम आदर्श कुमार है। वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी रहने वाला था। वह एक टावर कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आदर्श और उसके मित्रों ने शनिवार को नदी में स्नान करने गए थे। नदी की गहराई अधिक होने के कारण आदर्श अचानक भंवर में फंस गया और लापता हो गया। उसके दोस्तों ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपनी कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस ने पहले दिन नदी के तट पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नदी का व्यापक दायरा और बढ़ती जलधाराएं खोज के काम को कठिन बना रही थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ डिजास्टर रिस्पॉंस फोर्स को इस मामले में शामिल किया गया। जिले की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर शव की खोजबीन का कार्य शुरू किया, जिसमें काफी समय लगा।

आखिरकार नौ दिन बाद देर रात गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से आदर्श का शव नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए जाने वाले व्यक्तियों को सतर्क किया गया है, लेकिन कई लोग चेतावनियों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिकनिक स्पॉट का सौंदर्य युवाओं को आकर्षित करता है। हालांकि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में चेतावनी देने का काम और तेज कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें