फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्लेश्वर: महात्मा गांधी जयंती पर किया श्रमदान; तीसरी बटालियन के जवानों ने की खारून नदी की साफ-सफाई

Sat, 03 Oct 2026 05:57 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी बटालियन अमलेश्वर (दुर्ग) में महात्मा गांधी जयंती पर जवानों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
श्रमदान करते सीएएफ के जवान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी बटालियन अमलेश्वर (दुर्ग) में महात्मा गांधी जयंती पर जवानों ने श्रमदान किया। इस दौरान खारून नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बाढ़ के बाद नदी के किनारे फैली गंदगी की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में बटालियन के जवान शामिल हुए। 
विज्ञापन



तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की सेनानी मेघा टेंभुरकर के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सहायक सेनानी संजय दीवान सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रमदान कर नदी तट पर फैली गंदगी एवं कचरे की साफ-सफाई की।



विज्ञापन
विज्ञापन



इस अभियान का उद्देश्य नदी तट को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के महत्व का संदेश देना रहा। अभियान के माध्यम से सभी को अपने आस-पास के परिवेश एवं प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें