फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, प्रेमी और पत्नी का वो: विवाहिता से लव ट्रायंगल में युवक की हत्या, लात-घूंसों से जमकर पीटा, फिर घोंटा गला

Mon, 19 Jun 2023 09:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर

सार

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला का पहला प्रेमी और उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस को तीन दिन पहले नदी से युवक का शव मिला था। 
विज्ञापन
लव ट्रायंगल मेें युवक की हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक विवाहिता से लव ट्रायंगल के चलते युवक की हत्या कर दी गई। युवक को पहले लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया, फिर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद पत्थर बांधकर शव नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला का पहला प्रेमी और उसके दो साथी शामिल हैं। पुलिस को तीन दिन पहले नदी से युवक का शव मिला था। मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


12 जून से लापता था युवक
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत कुप्पा के रेण और महान नदी के संगम के पास एक युवक का शव पड़ा है। शव को रस्सी से बांधा गया था। पुलिस ने मृतक की पहचान ओड़गी ब्लाक के ग्राम मानपुर निवासी धीरेन्द्र राजवाड़े (20) पुत्र मुन्ना राजवाड़े के रूप में कराई। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दिखने पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। धीरेंद्र के पिता मुन्ना राजवाड़े ने पुलिस को बताया कि वह 12 जून को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। 

विज्ञापन


संदेह के आधार पर पुलिस ने दो को पकड़ा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। एसपी इंदिरा कल्याण ऐलीसेना ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि धीरेंद्र का एक महिला से प्रेम संबंध था, जो विवाहित है। पुलिस ने संदेह के आधार पर खर्रा निवासी सुखसाय और राजकुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सुखसाय ने बताया कि उसका प्रेम संबंध कई वर्ष से एक विवाहिता से था। पति को पता चला तो उसने विवाहिता को छोड़ दिया। फिर महिला का धीरेन्द्र उर्फ छोटू से भी प्रेम संबंध हो गया। 
विज्ञापन


प्रेमिका से मिलकर लौटते समय ली जान
सुखसाय ने पुलिस को बताया कि, 12 जून को उसने मोबाइल पर कॉल कर धीरेंद्र को महिला से प्रेम संबंध छोड़ देने के लिए धमकाया भी था। वारदात वाले दिन उसे पता चला कि, उसकी प्रेमिका महान नदी में धीरेन्द्र के साथ मिलने गई है। इस पर सुखसाय ने साजिश रची और लौटते समय उसने अपने साथी राजकुमार प्रजापति व एक नाबालिग के साथ धीरेंद्र को जमकर पीटा और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने रात होने का इंतजार किया। फिर रस्सी से बांधकर शव को नदी में फेंक दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें