फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: तेज रफ्तार में पेड़ से टकराई कार, दो घायल; काशी विश्वनाथ जाने निकले थे चारों

Tue, 11 Jul 2023 05:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चारों युवक कार से काशी विश्वनाथ जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सूचना मिलने पर परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


अंबिकापुर-बनारस रोड पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले में रेवटी के ग्राम सोनडीहा निवासी संजय पटेल, उसका भाई शत्रुघ्न पटेल, आनंद कुमार पटेल और चंद्रकिशोर पटेल कार में सवार होकर रात करीब 10 बजे बाबा धाम जाने के लिए निकले थे। रात करीब 11.30 बजे अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर बलरामपुर में धनवार बैरियर से करीब एक किमी पहले उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। 

टक्कर के बाद जंगल में घुसी कार
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो टक्कर के बाद भी जंगल में जा घुसी। हादसे में कार चालक आनंद पटेल के बगल में बैठे भाई शत्रुधन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा संजय पटेल, सहित आनंद पटेल और चंद्रकिशोर पटेल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 112 टीम की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन


गांव में शोक की लहर
अस्पताल में उपचार के दौरान घायल संजय पटेल ने भी दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों आनंद पटेल और चंद्रकिशोर पटेल को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। उनका इलाज जारी है। चारों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। देर रात हादसे की खबर युवकों के परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। हादसे में दो युवकों की मौत से सोनडीहा गांव में शोक है। पुलिस ने बताया कि कार की तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बनी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें