फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 23 Jul 2023 02:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर ग्राम बालमपुर के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे 43 में अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर ग्राम बालमपुर के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 वाहन की मदद से सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक तेलाइकछार गांव के थे। हादसे से गांव में शोक है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ,सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम तेलाईकछार निवासी युवक उदय दास (22) अपने साथी विशाल दास (19) के साथ बीती रात बाइक में सवार होकर कहीं गए थे। रात करीब 10 बजे वे वापस गांव लौट रहे थे। नेशनल हाइवे में ग्राम बालमपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें