फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी की हत्या: पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, बलरामपुर में मंदिर से 100 फीट दूर जंगल में मिला शव

Sat, 21 Jan 2023 09:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

एएसपी ने बताया कि शनिवार को गांव वालों के साथ परिजन फिर मंदिर पहुंचे। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की तो मंदिर से करीब 100 फीट दूर जंगल में रतिया चेरवा का खून से लथपथ शव मिला। 
विज्ञापन
मंदिर के पास जंगल में मिला पुजारी का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शिव मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। उनका पत्थर से सिर कुचल दिया गया। पुजारी का शव शनिवार को मंदिर से करीब 100 फीट दूर जंगल में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और मौके पर कैंप किए हुए है। बताया जा रहा है कि मंदिर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा की तराई में बना हुआ है। मामला चांदो थाना क्षेत्र के मगाजी गांव का है। 

विज्ञापन


सुबह नाती लेकर जाता, शाम को लौटते थे
एएसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि गौरलाटा पर्वत के नीचे स्थित शिवमंदिर में ग्राम पंचायत धनजी निवासी रतिया चेरवा (60) पुजारी थे। उन्हें प्रतिदिन मंदिर तक लेकर नाती जाता था। रतिया चेरवा शाम तक घर लौट आते थे। शुक्रवार सुबह भी रतिया चेरवा अपने नाती के साथ मंदिर गए थे, लेकिन नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने मंदिर पहुंचकर देखा तो रतिया चेरवा वहां नहीं थे। परिजनों ने गांव में पूछताछ की, पर पता नहीं चला। 

मंदिर से कुछ दूर मिला शव
एएसपी ने बताया कि शनिवार को गांव वालों के साथ परिजन फिर मंदिर पहुंचे। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की तो मंदिर से करीब 100 फीट दूर जंगल में रतिया चेरवा का खून से लथपथ शव मिला। चांदो पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रतिया चेरवा का चेहरा और सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें