फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: शादी से इनकार के आरोपों के बीच 19 वर्षीय गर्भवती की मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम

Thu, 27 Aug 2026 05:07 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय अविवाहित गर्भवती युवती की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। युवती सात माह की गर्भवती थी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने लगाया आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय अविवाहित गर्भवती युवती की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। युवती सात माह की गर्भवती थी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने युवती के साथ संबंध रखने वाले युवक पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगनगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवती का ग्राम बगाड़ी निवासी एक युवक के साथ कथित रूप से संबंध था। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई, जब युवती करीब पांच माह की गर्भवती हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने युवक से संपर्क कर दोनों की शादी कराने की बात रखी, लेकिन आरोप है कि युवक ने विवाह करने से मना कर दिया।

इसी दौरान युवती का गर्भ सात माह का हो गया। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उसे राजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार शाम युवती की मौत हो गई। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद गर्भस्थ सात माह के शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद परिजनों में गम का माहौल है।

परिजनों ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच करेगी। जांच के बाद ही युवती की मौत के कारणों और युवक की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें