फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा: मैनपाट में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी, सड़क जाम और नियमों का उल्लंघन, 158 दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 07:34 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला के मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी, सड़क जाम और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस ने जप्त किए दर्जनों मोटरसाइकल वाहन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी, सड़क जाम और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 158 दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया, वहीं सड़क जाम और लोगों को परेशान करने के मामले में कमलेश्वरपुर थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हाल ही में मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग द्वारा खतरनाक स्टंट करने और सड़क पर उत्पात मचाने का वीडियो सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कमलेश्वरपुर, दरिमा, मणिपुर, कोतवाली अंबिकापुर और यातायात शाखा को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अभियान के तहत यातायात शाखा ने 50, कमलेश्वरपुर पुलिस ने 55, दरिमा पुलिस ने 40, कोतवाली ने 8 और मणिपुर थाना ने 5 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 158 बाइक जब्त कीं। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई और दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इधर, 7 जुलाई को मैनपाट में बाइकर्स समूह द्वारा सड़क जाम करने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने और तेज आवाज वाले साइलेंसर से लोगों को परेशान करने की शिकायत पर कमलेश्वरपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों और उनके वाहनों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बाइकर्स गैंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं स्टंटबाजी, सड़क जाम या तेज आवाज वाले साइलेंसर से लोगों को परेशान करने जैसी घटनाएं दिखाई दें तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

पुलिस ने जप्त किए दर्जनों मोटरसाइकल वाहन।

 

पुलिस ने जप्त किए दर्जनों मोटरसाइकल वाहन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें