फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरिया में खदान धंसने से तीन महिलाओं सहित चार की मौत, एक लापता; मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

Wed, 19 Apr 2023 08:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया

सार

पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से मलवे को हटाया गया। कुछ देर खुदाई के बाद चार ग्रामीणों को बाहर निकाल लिया गया। सभी मृत मिले। पांचवें दबे ग्रामीण की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
खदान धंसने के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बुधवार शाम छुई मिट्टी की खदान धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। एक ग्रामीण अभी भी लापता है। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मिट्टी में दबे चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। वहीं लापता ग्रामीण की तलाश की जा रही है। हादसा खडग़वां ब्लाक में हुआ है। 

विज्ञापन




हादसा होते देख बच्चों ने गांव में दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गढ़तर के मौहारीपारा रोड स्थित लोहरिया नदी के पास छुई खदान से मिट्टी निकालने के लिए बुधवार को गांव के ही महिला-पुरूष गए थे। इस दौरान खुदाई करते समय शाम करीब 6 बजे अचानक छुई खदान धसक गई। इसके चलते नौ लोग उसी में दब गए। हादसा होते देख खदान के बाहर मौजूद अन्य लोगों व बच्चों ने दौड़कर इसकी जानकारी गांव में दी।
विज्ञापन


जेसीबी की मदद से चार शव निकाले गए
सूचना पर बड़ी संख्या में गांववाले मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में खड़गवां पुलिस भी  पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया। कुछ देर में बाद चार ग्रामीणों को बाहर निकाला गया, लेकिन सभी मृत मिले। वहीं चार अन्य ग्रामीण सकुशल बाहर आ गए। एक ग्रामीण की तलाश की जा रही हे। उसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


एक महिला और लापता ग्रामीण की पहचान नहीं
मृतकों में ग्राम गढ़तर निवासी दो महिलाएं मीराबाई और मानमती व ग्राम देवानी बांध का राम सुंदर शामिल हैं। एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं लापता ग्रामीण के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। देर शाम तक रेस्क्यू अभियान जारी था एवं पुलिस टीम मौके पर ग्रामीणों के साथ मौजूद थी। प्रशासनिक अमले के अधिकारी भी चिरमिरी व खड़गवां से मौके पर पहुंच गए हैं।

कच्चे घरों को पोतने के काम आती है छुई मिट्टी
छुई मिट्टी का उपयोग कच्चे घरों को पोतने के लिए किया जाता है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकांश ग्रामीणों के घर कच्चे हैं, जिन्हें पोतने के लिए छुइ्र् मिट्टी बड़ी मात्रा में निकाली जाती है। सरगुजा संभाग में पूर्व में भी छुई खदानों के धंसकने से ग्रामीणों की मौत के हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें