सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा कार्यक्रम में आ रहे यू-ट्यूबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। हिंदु संगठन का कहना है कि उक्त दोनों ही कलाकार अश्लीलता फैलाने व विवादों के लिए जाने जाते हैं।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा कार्यक्रम में आ रहे यू-ट्यूबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। हिंदु संगठन का कहना है कि उक्त दोनों ही कलाकार अश्लीलता फैलाने व विवादों के लिए जाने जाते हैं, हम इनका कार्यक्रम अंबिकापुर में नहीं होने देंगे। संगठन ने इसे लेकर होटल पर्पल ऑर्किड और सरगांव रिसॉर्ट पहुंचकर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा का पोस्टर जला विरोध जताया।
विज्ञापन
हिंदुवादी संगठन ने सरगुजा कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंप कार्यक्रम नहीं कराने की मांग कर रहे है। संगठन का कहना है कि हिंदू धर्म में गरबा का धार्मिक महत्व है और ऐसे अश्लीलता फैलाने वालों का अंबिकापुर में कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।
गौरतलब है कि एल्विस यादव का कार्यक्रम 27 सितंबर को होटल पर्पल आर्किड में आयोजित किया गया है, जबकि अंजली अरोड़ा का कार्यक्रम 28 सितंबर को सरगवां पैलेस में आयोजित है। हिंदुवादी संगठनों ने एल्विस और अंजली दोनों कलाकारों के कार्यक्रम का विरोध किया है और पोस्टर जलाया।