फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर: तीन मवेशियों की मौत, लुरगी में पेड़ गिरने से जाम

Sat, 27 Sep 2025 11:24 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनापति में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनापति में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम खराब होने पर गरज-चमक और आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरी। मवेशी घर के पास पेड़ से बंधे हुए थे। बिजली गिरने से पास का पोल खंभा और विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


सड़क पर जाम की स्थिति
इधर, रामानुजगंज से लगभग 5 किमी दूर ग्राम लुरगी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल लिप्टिस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग घंटों तक बाधित रहा और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस हादसे में वहां लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हुआ। प्रशासन और स्थानीय टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर जमे पेड़ को हटाने का काम जारी है, ताकि यातायात सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें