फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने ली महिला की जान: घर के बाहर से 50 मीटर दूर घसीट ले गए, पटक-पटक कर मार डाला; 15 दिन से घूम रहे

Sun, 11 Jun 2023 04:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर

सार

सूरजपुर रेंजर उमेश पत्रकार ने बताया कि अपने दल से भटक कर तीन हाथी कल्याणपुर के जंगल में 15 दिन पूर्व पहुंचे थे। वे क्षेत्र में ही विचरण कर रहे हैं। ग्रामीणों को वन विभाग ने जंगल में ना जाने की हिदायत दी थी। बीती रात हाथी गांव में घुस आए थे और उन्होंने सुंदरी बाई को मार डाला। ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है।
विज्ञापन
हाथियों ने महिला की जान ले ली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शनिवार देर रात हाथियों ने एक महिला की जान ले ली। महिला घर से बाहर टॉयलेट जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान हाथी महिला को घसीट कर ले गए और पटक-पटक कर मार डाला। घर से करीब 50 मीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं एक अन्य ग्रामीण के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना मिलने पर सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने परिजनों को मुआवजा दिया है। बताया जा रहा है कि तीन हाथियों का दल 15 दिनों से इलाके में विचरण कर रहा है। मामला कल्याणपुर क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एक अन्य ग्रामीण का मकान भी क्षतिग्रस्त किया
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वन परिक्षेत्र के कल्याणपुर अंतर्गत करेरपारा निवासी सुंदरी (55) पत्नी गजरू शनिवार रात करीब एक बजे टॉयलेट जाने के लिए घर से बाहर निकली। तभी वहां पहले से मौजूद एक हाथी ने सुंदरी को पकड़ लिया और सूंड में लपेटकर घसीटते हुए करीब 50 मीटर दूर तक ले गए। इसके बाद पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। ग्रामीणों ने बताया कि तीन हाथी गांव में आए थे। एक अन्य ग्रामीण बंधन राम के घर के एक हिस्से को भी तोड़ दिया है। उस हिस्से में मवेशी बांधे जाते हैं। घटना से गांव में दहशत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग पर सुरक्षा में अनदेखी का लगाया आरोप
सूचना मिलने पर सुबह वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गांव में पहुंचे। भटगांव विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े भी सूचना पर कल्याणपुर पहुंचे। मृत सुंदरी बाई के परिजनों को वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। ग्रामीणों ने हाथियों के बीच के क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह सिर्फ खाना पूर्ति करता रहा है। जिसके कारण अब ग्रामीणों की जान खतरे में है। हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीण वनोपज संग्रहण कितनी नहीं कर पा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें