फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काका-बाबा की जोड़ी से काम नहीं: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव बोले- ये दिल मांगे मोर... फिर बनेगी सरकार

Fri, 30 Jun 2023 04:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ये दिल मांगे मोर। टीएस बाबा ने आगे कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश में सिर्फ काका-बाबा से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ का पहला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अपने गृहक्षेत्र अंबिकापुर के प्रवास पर देर रात पहुंचे टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं ये दिल मांगे मोर... यह न रहा तो जीवन में ठहराव आ जाएगा। टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश में सिर्फ काका-बाबा से काम नहीं चलेगा। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। प्रशासन जनोन्मुखी होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को भी लगे कि हमारी सरकार है और वे काम करने के लिए आगे आएं। 

विज्ञापन

सरगुजा संभाग के लोगों की डिप्टी सीएम ने की तारीफ
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बीती देर रात 12.30 बजे अंबिकापुर पहुंचे तो समर्थकों ने उनका आतिशी स्वागत किया। अंबिकापुर सीमा से लेकर राजीव भवन तक कार्यकर्ताओं का हुजुम उनके स्वागत में उमड़ा रहा। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि पिछले चुनाव में छत्तीसगढ़ में सिर्फ सरगुजा संभाग ऐसा था, जिसमें शत प्रतिशत विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। शायद इसमें लोगों की भावना थी कि संभाग से प्रदेश का सीएम होगा। यह बात कांग्रेस के हाईकमान तक भी अन्य माध्यमों से पहुंची होगी और यह जवाबदेही दी गई। 

पिछले चुनाव की तरह करना होगा काम
उन्होंने आगे कहा कि मुझे सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में काम करने के लिए जवाबदारी सौंपी गई है, ताकी प्रदेश में एक साथ काम कर सकें। जिस तरह से पिछले चुनाव में एकजुट होकर हमने काम किया था और कहा कि कांग्रेस पार्टी में गाहे-बगाहे इस बात की चर्चाएं थी कि तालमेल नहीं होने और खटपट की स्थितियां आए दिन देखने को मिलती थी। यह सारी परिस्थितियों को दूर करने के लिए आलाकमान ने डिप्टी सीएम की जवाबदारी दी है। सिंहदेव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनाने से कुछ नहीं बदला है, सिर्फ टीम का एक उपकप्तान बना दिया गया है। जो टीम काम कर रही है, उसमें कोई परिवर्तन नहीं है।

चुनाव में कांग्रेस का 60 से 75 सीट जीतने का दावा
छत्तीसगढ़ में 2018 से पहले जय-वीरू की जोड़ी ने प्रदेश में खूब सुर्खियां बटोरी और सरकार बनाने में भी अहम भूमिका भी निभाई। अब डिप्टी सीएम बनने के बाद काका-बाबा की जोड़ी के साथ आने से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी को उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ काका-बाबा की जोड़ी से काम नहीं चलेगा। प्रदेश में 23 हजार पोलिंग बूथ हैं। काका और बाबा कहां-कहां जाएंगे। हमें सबको एक साथ लेकर चलना होगा, तभी हम प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो ही हम 46 सीट या उससे आगे 60 सीट या 75 सीटों तक पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन

वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था से संतुष्ट नहीं
उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि वे वर्तमान में चल रही प्रशासनिक व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। सिंहदेव ने कहा कि प्रयास रहेगा कि जनोन्मुखी प्रशासन होना चाहिए। प्रशासन में लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगना चाहिए कि हम प्रशासन में काम करने के लिए आगे आना चाह रहे हैं। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सुबह सरगुजा राजपरिवार की कुलदेवी मां महामाया के दर्शन किए।  पूजा अर्चना के बाद अंबिकापुर से सड़क मार्ग द्वारा बेलतरा चले गए। बेलतरा में कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यक्रम और बिलासपुर में भी आयोजित कार्यक्रमों में सिंहदेव आज शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें