फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 94 वोटों से हारे टीएस सिंहदेव

Sun, 03 Dec 2023 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं, रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। इधर कांग्रेस की सत्ता जाने के साथ ही पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव महज 94 मतों से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही संभाग की 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2018 के चुनाव में यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को भी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर भाजपा को रायपुर की सभी सात सीटों सहित 25 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं। 


कौन हैं टीएस सिंहदेव?

सरगुजा रियासत के राजा टीएस सिंहदेव उत्तर प्रदेश में जन्मे, मध्य प्रदेश में पढ़े लिखे और छत्तीसगढ़ की राजनीति में सिर्फ चेहरे के रूप में सामने नजर आए थे। बाद के दौर में उनका कद बढ़ता चला गया। शुरू से ही टीएस सिंहदेव की राजनीति में खासा रुचि नहीं थी। राजनीति में सक्रिय होने के बाद सिंहदेव पहली बार अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए। साल 2008, 2013 और साल 2018 में वह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। इसके साथ ही साल 2014 में वह नेता प्रतिपक्ष रहे। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद साढे़ चार सालों तक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के रूप के रूप में काम किया। बाद में पार्टी ने चुुनाव से कुछ समय पहले टीएस सिंहदेव को  डिप्टी सीएम बना दिया था।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें