फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों में जमकर चले लात-घूंसे: कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दो गुटों में मारपीट, एक-दूसरे के फाड़े कपड़े

Thu, 01 Jun 2023 03:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर

सार

सम्मेलन खत्म होते ही किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं के दो गुट में विवाद हो गया। इसके बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। कार्यकर्ता एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटने लगे। इस दौरान जो जमीन पर गिरता उसे जूतों से बुरी तरह मारा जाता। 
विज्ञापन
सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आपस में मारपीट करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गुटबाजी सामने आई है। आपसी कलह के चलते सूरजपुर जिले में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे को जमीन पर पटक दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों में किसी की भी उनको रोकने की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि मारपीट के बाद मामला अपने आप शांत हो गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन




आपसी विवाद में भिड़े कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, भैयाथान विकासखंड के ग्राम सिरसी में 28 मई को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन था। इसमें विधायक पारस नाथ राजवाड़े सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। सम्मेलन खत्म होते ही किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं के दो गुट में विवाद हो गया। इसके बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। कार्यकर्ता एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटने लगे। इस दौरान जो जमीन पर गिरता उसे जूतों से बुरी तरह मारा जाता। कई लोगों को जमीन पर पटककर उनके कपड़े फाड़ दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तीन दिन बाद वीडियो वायरल
इस दौरान वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ महिलाओं ने हिम्मत कर उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक मारपीट और हंगामा चलता रहा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया। मारपीट के तीन दिन बाद अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट को लेकर विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने भी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई है, लेकिन वीडियो के वायरल हो जाने से कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें