फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur Accident: सड़क हादसे में युवक का सिर हुआ दो टुकड़े, मिनी ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर

Mon, 24 Jul 2023 08:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मिनी ट्रक के टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसा इतना भयानक था कि युवक के सिर के दो टुकड़े हो गए। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मिनी ट्रक के टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसा इतना भयानक था कि युवक के सिर के दो टुकड़े हो गए। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसा नेशनल हाइवे 343 में अंबिकापुर-गढ़वा मार्ग में हुआ था। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3.15 बजे अंबिकापुर-राजपुर मुख्यमार्ग में ग्राम चरगढ़ के पास अंबिकापुर से राजपुर की ओर जा रही मिनी ट्रक ने बाइक सवार को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चरगढ़ निवासी रामबिलास कौशिक (35) के सिर में गंभीर चोटें आईं। रामबिलास कौशिक सड़क पर गिर गया और उसके सिर के दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पीछा कर टक्कर मारने वाले मिनी ट्रक को पुलिस ने चरगढ़, परसागुड़ी के रास्ते में पकड़ लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि रामबिलास अपनी पत्नी को लेने ससुराल ग्राम पड़ौली जाने के लिए निकला था। घर से कुछ दूर पर ही यह हादसा हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें