फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़, बौद्ध समाज समेत सर्व समाज में आक्रोश

Fri, 04 Sep 2026 09:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रतिमा के सिर पर बोतल बांधने, मिट्टी और कपड़ा लगाए जाने की बात सामने आने के बाद बौद्ध समाज समेत सर्व समाज में आक्रोश है। प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत की जानकारी मिलते ही बौद्ध समाज समेत सर्व समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सिर पर पानी की बोतल या अन्य वस्तु बांध दी। इसके अलावा प्रतिमा के कुछ हिस्सों पर मिट्टी लगाए जाने और गले में कपड़ा बांधे जाने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बौद्ध समाज के साथ विभिन्न समाजों के लोग अंबेडकर चौक पर एकत्र होने लगे।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनका कहना है कि प्रतिमा के साथ इस तरह की कथित हरकत से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सर्व समाज के लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन


फिलहाल घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। अब प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें