फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर-रामानुजगंज: आकाश शर्मा बोले- प्रदेश युवा कांग्रेस की सभी स्तर की कार्यकारिणी होगी भंग

Sun, 17 Aug 2025 10:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज

सार

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि जल्द प्रदेश जिला एवं ब्लॉक स्तर में कार्यकारिणी को भंग होगी। 
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज राहुल गांधी के सासाराम प्रवास के दौरान सम्मिलित होने सासाराम जा रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का शनिवार की देर शाम रामानुजगंज में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि जल्द प्रदेश जिला एवं ब्लॉक स्तर में कार्यकारिणी को भंग कर सक्रीय युवाओं को मौका दिया जाएगी।

विज्ञापन


आकाश शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एक सप्ताह के अंदर पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में कार्य करने वाले युवाओं की कमी नहीं है। ऐसे में उन युवाओं को अब किनारे किया जाएगा जो संगठन में पद लेकर बिल्कुल निष्क्रिय हैं। अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि बलरामपुर रामानुजगंज पर विशेष फोकस रहेगा। यहां पर भी बहुत से युवा कांग्रेस के पद लेकर निष्क्रिय हैं। उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम पूरे प्रदेश में ऐसे युवाओं को आगे ला रहे हैं जो संगठन के प्रति समर्पित एवं जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तेजी से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़कर देश हित में कार्य करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें