फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी ने बुलाया बेरोजगार सम्मेलन, कहा- तुम मुझे सत्ता दो, मैं तुम्हें भत्ता दूंगा

Tue, 18 Sep 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश के बेरोजगारों के लिए ऐलान किया है कि तुम मुझे सत्ता दो, मैं तुम्हें भत्ता दूंगा। जोगी ने ये ऐलान रायपुर में युवा रोजगार सम्मेलन में किया। अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) ने सूबे की राजधानी रायपुर में हजारों बेरोजगारों का सम्मेलन आयोजित किया था। इस मौके पर अजीत जोगी ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया। इस संबर पर मिस कॉल करने से बेरोजगारों का पंजीयन होगा। जोगी ने घोषणा की यदि वे सरकार में आते हैं तो पंजीकृत बेरोजगारों को भत्ता देंगे। जोगी ने बेरोजगारों से कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर पंजीकृत बेरोजगार मैट्रिक पास युवक को 1001 रुपये, ग्रेजुएट को 1500 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट को 2001 रुपये प्रतिमाह भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। अजीत जोगी के मुताबिक सूबे में अभी 25 लाख बेरोजगार हैं।

विज्ञापन


जोगी ने जारी किया मोबाइल नंबर, देंगे बेरोजगारी भत्ता

इस मौके पर मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि कई नौजवानों को रमन सरकार ने यहां कार्यक्रम में आने नहीं दिया, कई साथियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सरकार जितना हमे रोकेगी हम उतना ही आगे बढ़ेंगे। रोजगार सभी का जन्मसिद्ध अधिकार है। हर गरीब से गरीब चाहता है कि उसका बच्चा पढ़े और नौकरी करे। युवा भी नौकरी करना चाहता है। लेकिन रमन सरकार ने रोजगार की न तो कोई नीति बनाई है और न ही कोई कदम उठाया है। अमित ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार एक हाथ में “पियो” और दूसरे हाथ में “जिओ” पकड़ाकर गुमराह कर रही है। अमित ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 15 साल में सिर्फ एक ही व्यक्ति को नौकरी दी है और वो भी अपने सांसद बेटे अभिषेक सिंह को।

छत्तीसगढ़ के लोगों की दुआ से बचा-जोगी

इस मौके पर अजीत जोगी ने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं, दिल्ली में मेदांता अस्पताल है, वेंटिलेटर में बेहोशी में 52 दिन रहा, अमेरिका-लंदन से डॉक्टर बुलाए गए। डॉक्टर कहते थे कोई दवा और सुई काम नहीं करती। लेकिन मैं फिर भी वापस आया। बड़े डॉक्टर बोले कि आप कैसे बचे, तो मैंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक के लोगों ने मेरे लिए दुआ की इसलिए बच गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मैंने धोखा देकर नहीं बनाई नई पार्टी

अजीत जोगी ने कहा कि मैंने धोखा देकर नई पार्टी नहीं बनाई, बल्कि उस समय की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताकर पार्टी बनाई। सोनिया जी ने कहा था कि आपकी जो भी शिकायत है दूर कर दूंगी। मैंने कहा कि मेरे राज्य में सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस पार्टी है जो दिल्ली से चलती है। लेकिन मैं ऐसी पार्टी बनाना चाहता हूं जो छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच की हो। किसी बात का फैसला लेने के लिए दिल्ली न आने पड़े।

जोगी ने की कई लोकलुभावन घोषणाएं

बेरोजगार सम्मेलन में अजीत जोगी ने कई घोषणाएं की। जोगी ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी में सौ फीसदी आरक्षण देंगे। समर्थन मूल्य बढ़ाएंगे व किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। लड़की पैदा होते ही उसके खाते में एक लाख रुपए जमा होंगे और लड़की के विवाह में ये एक लाख बढ़कर कम से कम 10 लाख रुपए हो जाएंगे। मैदानी इलाकों में शराबबंदी होगी। 60 साल से ज्यादा व्यक्ति के लिए पेंशन 1500 रुपए से कम नहीं होगी। राज्य सरकार के टैक्स को मेरे राज में आधा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें