छत्तीसगढ़ व्यापमं ने बीते महीने आईटीआई में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें अभ्यर्थियों से अनुभव प्रमाण पत्र मांगा गया था, जो उपाधिधारी के लिए था, जिसमें क्षेत्र के व्यवसाय संकाय में एक साल का शैक्षणिक अनुभव होना चाहिए था। भर्ती के दौरान निकाले गए विज्ञापन के बाद 7 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 4 अगस्त को प्रावीण्य सूची जारी की गई। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन से ठीक पहले व्यापमं ने अपने पोर्टल पर एक नया सर्कुलर जारी कर अभ्यर्थियों को सकते में डाल दिया है। इससे प्रावीण्य सूची में चयनित अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो जाएंगे।
विभाग ने नए सर्कुलर के पैरा 13, 20 और 21 में अमूलचूल परिवर्तन किए हैं। पैरा 20 के अनुसार शासकीय और निजी आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और अन्य संस्थाओं की ओर से जारी अनुभव प्रमाण-पत्रों को मान्य नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे साफ जाहिर होता है कि विभाग की मंशा में कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने की है।
यहां देखें पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ व्यापम ने 5/5/2023 को 23 ट्रेड में 366 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न आईटीआई में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जानी थी। इस विज्ञापन का संसोधन 13/5/2023 को जारी किया गया था। इसमें पदों की संख्या बढ़ाकर 920 कर दी गई थी। दोनों ही विज्ञापनों में अभ्यर्थियों के लिए जो अनुभव प्रमाण पत्र मांगा गया था।