फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर ग्रामीण में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर कार्रवाई, 45 कॉमर्शियल सिलेंडर और पिकअप जब्त

Fri, 27 Mar 2026 05:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

गैस किल्लत के बीच अवैध सिलेंडर परिवहन और बिक्री पर खरोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 45 नग कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस किल्लत के बीच अवैध सिलेंडर परिवहन और बिक्री पर खरोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 45 नग कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ग्राम चिचोली के पास मुख्य मार्ग पर की गई, जहां सिलेंडर बेचने के लिए ग्राहक तलाशे जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक CG 04 QK 6282) में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर लोड कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन में कुल 45 सिलेंडर पाए गए, जिनमें 37 भरे हुए और 7 खाली सिलेंडर के साथ एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर शामिल था।

मौके पर मौजूद चालक गिनेश्वर प्रसाद साहू और सहायक लादूराम से सिलेंडरों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वाहन और सिलेंडर का संचालन मालिक के निर्देश पर किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन समेत सिलेंडरों को जब्त कर लिया। जब्त पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये और सिलेंडरों की कीमत लगभग 74 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण खाद्य विभाग से संबंधित होने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जब्त सामग्री और संबंधित दस्तावेज खाद्य निरीक्षक को सौंप दिए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें