फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा: पिघला लोहा गिरने से चार मजदूर बुरी तरह से झुलसे, सुरक्षा पर सवाल

Wed, 11 Mar 2026 08:09 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Bilaspur Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट बिल्हा में मंगलवार की देर रात बड़ा हा--दसा देखने को मिला।
विज्ञापन
नोवा स्पंज आयरन प्लांट बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bilaspur Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट बिल्हा में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा देखने को मिला। प्लांट के फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान अचानक पिघला हुआ लोहा गिरने से चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। इससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। साथी कर्मचारियों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग जांच पड़ताल में लगा है। इसके साथ ही प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि दस मार्च की रात करीब एक बजे शिफ्ट बदलने के बाद बिल्हा के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले और चंद्रहास अपने साथियों बिहार निवासी धर्मवीर और विनय कुमार के साथ फर्नेस सेक्शन में काम कर रहे थे। इस दौरान पिघले हुए आयरन को लैडल में डालते समय खौलता हुआ लोहा अचानक उछलकर चारों कर्मचारियों के ऊपर गिर गया। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला और पुष्कर भारद्वाज प्रताप चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चारों मजदूर 25 से 40 प्रतिशत झुलस चुके हैं। फिलहाल डॉक्टर चारों का इलाज कर रहे हैं। 




विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में घायल मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फर्नेस जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है। उन्हें सुरक्षा जैकेट, चश्मा और ईयर प्लग जैसी जरूरी सुविधाएं दिए बिना ही काम कराया जाता है।

ये बुरी तरह से झुलसे
बिल्हा के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले, चंद्रहास, बिहार के धर्मवीर और विनय कुमार 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें