फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: वेतन रिलीज के लिए रिश्वत मांगने वाला हेड क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 03:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में चपरासी से वेतन रिलीज के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले हेड क्लर्क एमएस फारूखी को एसीबी ने 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा के ग्राम हालाहुली के माध्यमिक स्कूल में चपरासी उसुराम केवट से वेतन रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क एमएस फारूखी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चपरासी उसुराम केवट का वेतन पिछले तीन वर्षों से रुका हुआ था। वेतन भुगतान के लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से भुगतान का आदेश जारी हुआ। इसके बावजूद हेड क्लर्क एमएस फारूखी ने वेतन रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 15 हजार रुपये पर सहमति बनी। उसुराम ने पहले 5 हजार रुपये दिए और मामले की शिकायत बिलासपुर ACB से की। 

ACB ने सुनियोजित कार्रवाई के तहत दूसरी किश्त के 10 हजार रुपये देते समय हेड क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें