फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने रायपुर में निकाली विद्यार्थी हुंकार रैली: कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर हमले लोकतंत्र के खिलाफ

Mon, 26 Oct 2026 09:36 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रायपुर महानगर ने 26 अक्टूबर को 'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के तहत विद्यार्थी हुंकार रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। रैली सप्रे स्कूल वॉलीबॉल ग्राउंड से शुरू होकर जनसंपर्क कार्यालय छोटापारा तक पहुंची। इसके बाद यहां पर सभा कर पदाधिकारी विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रायपुर महानगर ने 26 अक्टूबर को 'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के तहत विद्यार्थी हुंकार रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। रैली सप्रे स्कूल वॉलीबॉल ग्राउंड से शुरू होकर जनसंपर्क कार्यालय छोटापारा तक पहुंची। इसके बाद यहां पर सभा कर पदाधिकारी विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे।
विज्ञापन






सीजेपी, कांग्रेस और कॉकरोच पार्टी को घेरते हुए एबीवीपी के नेताओं ने कहा कि ये सभी पार्टियां लोकतंत्र पर लगातार हमले कर रही हैं। इसे हरगिज कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। छात्रशक्ति इसका पूरी तरह से विरोध करती है। लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भ्रामक प्रचार, अपमानजनक भाषा और धमकी जैसी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध हैं। लोकतंत्र का हमले बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। यह स्वीकार नहीं है। ये पार्टियां युवाओं को गुमराह कर प्रदर्शन में धकेल रही हैं। 



विज्ञापन




अभाविप के मुताबिक, इस रैली का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान के नियमों और शांतिपूर्ण विरोध के महत्व को बताना रहा। रैली में एसआईआर के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के कथित प्रयास, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। देश के हालात की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से करने संबंधी बयानों पर भी कड़ा विरोध जताया। 
विज्ञापन









ये रहे मौजूद
रैली में अभाविप की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और वर्तमान केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी वर्मा और प्रदेश मंत्री अनंत सोनी, हिमांशु कौशिक आदि शामिल हुए।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें