फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 02:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद नशे को लेकर हुआ है। गोपी निषाद सुबह से ही शराब के नशे में था। इस बीच शुभम साहू और गोपी निषाद दोनों के बीच में विवाद हुआ। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। वहीं शुभम ने अपने पास रखे चाकू से गोपी निषाद पर हमला कर दिया। 

शुभम साहू के चाकू से हमले से गोपी निषाद घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर मामले के जांच में जुड़ गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें