CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज की ओर से आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से बस्तर से नक्सलवाद जड़ से खत्म होगा।
CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज की ओर से आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से बस्तर से नक्सलवाद जड़ से खत्म होगा। आने वाले एक साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि अब नियद नेल्लानार योजना के दायरे को विस्तारित किया जा रहा है ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर 80 लाख 48 हजार रुपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिसमें गोंडवाना समाज के भवन के जीर्णोद्दार के लिये 45 लाख रुपए, बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 23 लाख 47 हजार रुपए और देवगुड़ी के सांदर्यीकरण एवं विभिन्न कार्यों के लिए 12 लाख 01 हजार रुपए की स्वीकृति शामिल है।
इस मौके पर सीएम ने गोंडवाना समाज के आराध्य बूढ़ादेव और आंगा देव की पूजा-अर्चना कर तेंदू, चार, चिरौंजी, महुआ और आम फल अर्पित किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडवाना समाज का समृद्धशाली इतिहास रहा है। मरका पण्डुम पर्व में नए फलों, फसलों का अर्पण अराध्य देवी-देवताओं को किए जाने की परंपरा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज को शिक्षित होने पर जोर देते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए सबको आगे आने तथा जागरूक होने पर जोर दिया। 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति का तेजी से विकास हुआ है, वहीं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी जैसी उच्च संस्थाएं स्थापित हुई हैं।