फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रायगढ़ में जहरीले करैत सांप ने युवक को काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Sun, 22 Jun 2025 05:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में के एक युवक को करैत सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। धरमजयगढ़ से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हार में शनिवार रात एक जहरीले करैत सांप के काटने से  धर्मेन्द्र पाल नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खम्हार निवासी धर्मेन्द्र पाल का खम्हार बस स्टैंड के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। शनिवार रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर लौटा। ग्रामीणों के अनुसार, घर पहुंचते ही उसे करैत सांप ने काट लिया, लेकिन उसे इसका तुरंत पता नहीं चला। कुछ देर बाद पैर की अंगुली में सूजन और अचानक तबीयत बिगड़ने पर सांप के काटने का शक हुआ। परिजनों ने घर में खोजबीन की तो एक करैत सांप मिला।

परिजनों ने तुरंत धर्मेन्द्र को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  यह घटना मानसून के दौरान सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर घरों में घुस आते हैं, इसलिए रात में सावधानी बरतने और तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें