फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रायपुर में चलती ट्रेन के सामने आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया; कुछ देर बाधित रहा रेल संचालन

Sat, 18 Jul 2026 01:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी के खमतराई क्षेत्र स्थित श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के खमतराई क्षेत्र स्थित श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची, उसी दौरान युवक अचानक ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने से उसे सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, जिससे करीब 15 मिनट तक रेल यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को ट्रैक से हटाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हादसा था या युवक ने जानबूझकर ट्रेन के सामने आने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें