फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

Tue, 18 Jun 2019 11:59 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
महिला नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है, तथा घटनास्थल से हथियार बरामद किया है। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के महानिदेशक गिरधारी नायक ने बताया कि धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटीगांव के जंगल में एसटीएफ के दल ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। 

विज्ञापन


नायक ने बताया कि सोमवार रात को बोराई थाना क्षेत्र में एसटीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब आज सुबह धमतरी और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित कटीगांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से काली वर्दी में एक महिला नक्सली का शव और एक इंसास राइफल बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें