फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, एक महीने में ऐसी चौथी घटना

Sun, 15 Mar 2020 01:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल रितेश प्रधान (40) को भागलपुर इलाके में सुबह लगभग 11:30 बजे उसकी पत्नी ने घर की छत से लटके हुए देखा। उन्होंने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने में राज्य में पुलिसकर्मियों के आत्महत्या करने की यह चौथी घटना है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने विधानसभा में जानकारी दी थी कि बीते दो वर्षों में राज्य में अर्धसैनिक बल के जवानों सहित 50 पुलिसकर्मियों ने परिवार और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है। इनमें से 18 नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से बताए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें