फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में अचानक लगी आग: 30 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान

Wed, 23 Sep 2026 07:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राखी थाना क्षेत्र में महानदी भवन जा रही शासकीय कर्मचारियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। 30 से अधिक कर्मचारियों ने समय रहते बस से उतरकर और कूदकर अपनी जान बचाई। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
चलती बस में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन जा रही शासकीय कर्मचारियों से भरी एक बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। चलती बस में धुआं उठते ही उसमें सवार कर्मचारियों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। आग को बढ़ता देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू किया और कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी शासकीय कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सभी कर्मचारी सवार होकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन की ओर जा रहे थे। इसी यात्रा के दौरान अचानक बस से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और बस में सवार कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख बस के भीतर मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश की। कई कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चलती बस में अचानक आग किस वजह से लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद बस की वर्तमान स्थिति और दुर्घटना के सही कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें