रायपुर के व्यस्त एमजी रोड इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटोमोबाइल दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
रायपुर के व्यस्त एमजी रोड इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटोमोबाइल दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाने के सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में आग लगने की घटना हुई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर हटने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम आग को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि आग आसपास की दुकानों तक न फैल सके।
विज्ञापन
फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से लोगों से मौके पर भीड़ न लगाने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।