सुकमा जिले के पोलमपल्ली पंचायत अंतर्गत अतुलपारा में लगातार हो रही बारिश का सीधा प्रभाव कच्चे मकान पर दिखा जहां शुक्रवार को एक कच्चा मकान बारिश के प्रभाव से ढह गया। वहीं इस मकान की ज़द में आकर दो मासूम बच्चे घायल हो गए।
सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां जिले के अंदरूनी इलाकों में नदी नाले उफान पर होने की वजह से कई गांवों का सीधा संपर्क टूटा नजर आ रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान में खतरा मंडराता भी दिख रहा है।
विज्ञापन
सुकमा जिले के पोलमपल्ली पंचायत अंतर्गत अतुलपारा में लगातार हो रही बारिश का सीधा प्रभाव कच्चे मकान पर दिखा जहां शुक्रवार को एक कच्चा मकान बारिश के प्रभाव से ढह गया। वहीं इस मकान की ज़द में आकर दो मासूम बच्चे घायल हो गए।
इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने मलबो को हटाकर बच्चों को निकाला और मामले की जानकारी सुकमा कलेक्टर तक पहुंची । कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द बच्चों को बेहतर उपचार के लिए पोलमपल्ली अस्पताल लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को पोलमपल्ली अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज किया गया फिलहाल दोनों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।