फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Accident News: राजधानी में तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 02 May 2025 11:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की घटना सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो युवतियों और एक महिला जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अज्ञात कार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की घटना सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो युवतियों और एक महिला जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अज्ञात कार मौके से फरार हो गया। हादसे में दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग छह बजे की है। अज्ञात कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला समेत तीन लोगों को ठोकर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे आरोपी की पहचान की जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें